मुंबई, 15 सितंबर। रियलिटी शो 'बिग बॉस-19' में प्रतियोगियों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा का झगड़ा अब अमाल मलिक के साथ होने वाला है, जो पहले तान्या मित्तल, जीशान कादरी और अभिषेक बजाज के साथ भी हो चुका है।
सोशल मीडिया पर इस झगड़े का एक प्रोमो साझा किया गया है। इसमें कैप्टन अमाल ने नेहल को रसोई में खाना बनाने का कार्य सौंपा। नेहल ने इसे स्वीकार किया, लेकिन जल्द ही खाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
नेहल ने अमाल से अनुरोध किया कि उन्हें रात का खाना बनाने का काम दिया जाए, क्योंकि वे दिन में जिम जाएंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि नीलम गिरी को दोपहर का खाना बनाने दिया जाए और वे रात का खाना तैयार करें।
हालांकि, अमाल ने उनके अनुरोध को ठुकरा दिया और नेहल को अपनी जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। नेहल ने मान तो लिया, लेकिन दोपहर का खाना बनाने में देरी कर दी, जिससे अन्य प्रतियोगी नाराज हो गए और जल्दी खाना देने की मांग करने लगे।
जब घरवाले नेहल से शिकायत करने लगे, तो उन्होंने अमाल को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। इसके बाद नेहल ने अमाल पर कई अपशब्द भी कहे और पक्षपात का आरोप लगाया।
नेहल शो में एक चालाक प्रतियोगी के रूप में उभर रही हैं, जो वुमन कार्ड खेलने और पीठ पीछे वार करने में माहिर हैं। उनके खेल को देखकर लगता है कि वे शो में लंबे समय तक टिकेंगी।
यह शो जियो हॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होता है। हाल ही में, कंटेस्टेंट नगमा शो से बाहर हो गई थीं। उनके जाने के बाद, बिग बॉस के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी ही बचे हैं।
You may also like
PF Ammount Tips- क्या आपका PF कटता हैं, तो जान ले की किस बैंक खाते में आएगा पैसा
भारत की पहली महिला माओवादी 'मिलिट्री' कमांडर ने 25 साल के बाद क्यों किया था सरेंडर?
Rajasthan: जयपुर के जंतर-मंतर पर दिया कुमारी ने झाड़ू उठाकर शुरू किया 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान
AB PMJAY Scheme- क्या आप करने वाले हैं इस स्कीम के लिए आवेदन, इन कारणों से रद्द हो सकता है आवेदन
पंजाब में असली सीएम कौन? केजरीवाल के इशारे पर काम कर रही पंजाब पुलिस : सुखपाल खैरा